बैरीदानव आहर के टूटने का खतरा

मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत के बकोइया गांव स्थित बैरीदानव आहर के टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है. इस आहर के फाटक के ठीक ऊपर लगभग दस फीट के व्यास में गड्ढा बन गया है. इस तरह से आहर में तेजी से पानी का जमाव हो रहा है. आशंका है कि कभी भी बांध […]
मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत के बकोइया गांव स्थित बैरीदानव आहर के टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया है. इस आहर के फाटक के ठीक ऊपर लगभग दस फीट के व्यास में गड्ढा बन गया है. इस तरह से आहर में तेजी से पानी का जमाव हो रहा है.
आशंका है कि कभी भी बांध टूट सकता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्तमान में बांध के गड्ढे से पानी नीचे है, लेकिन जिस रफ्तार से भुसुआ पहाड़, आमर, लकडही, जोगीबीर आदि गांवों से पानी इस आहर में आ रहा है, इससे पानी को आहर में बने गड्ढे के पास पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और जैसे ही पानी गड्ढे के पास पहुंचेगा, बांध टूट जायेगा. विदित हो 52 बीघा का यह बैरीदानव आहर काफी पुराना है.
लघु सिंचाई विभाग द्वारा इसका जीर्णोद्धार वर्ष 2001 में कराया गया था. इसके बाद इसकी मरम्मत के लिये कोई प्रयास नहीं किया गया है. यह आहर बकोइया गांव सहित लोहरपुरवा, रेसुआ एवं मझिआव बाजार की एक बड़ी आबादी के लिये जीवन रेखा है. इस बांध में पानी भर जाने से इन गांव के किसानों को अपने धान की फसल के लिये निश्चितता हो जाती है. यदि यह बांध टूटता है तो एक बड़ी आबादी प्रभावित हो जायेगी. इससे बकोईया गांव सहित मझिआंव बाजार की एक बड़ी आबादी आहर के बाढ़ की चपेट में आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




