हर-हर महादेव से गूंजा राजा पहाड़ी शिव मंदिर

Updated at : 25 Jul 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
हर-हर महादेव से गूंजा राजा पहाड़ी शिव मंदिर

वंशीधर नगर: सावन के तीसरे सोमवारी को अनुमंडल के विख्यात राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर मे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ा। हर हर महादेव, बोल बम के उदद्योष के साथ अहले सुबह अनुमंडल के कई प्रखंड के लोगों ने विभिन्न स्थानों से जल उठाकर राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया. खरौंधी […]

विज्ञापन
वंशीधर नगर: सावन के तीसरे सोमवारी को अनुमंडल के विख्यात राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर मे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ा। हर हर महादेव, बोल बम के उदद्योष के साथ अहले सुबह अनुमंडल के कई प्रखंड के लोगों ने विभिन्न स्थानों से जल उठाकर राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया.

खरौंधी प्रखंड के सैकड़ों बच्चों ने डोमनी के सतबहिनी नदी से जल का उठाव कर राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. वहीं सगमा प्रखंड के कई बच्चों ने लोलकी नदी से जल उठाकर कांंवर लेकर राजा पहाड़ी में जलाभिषेक किया. तीसरी सोमवारी को उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने में शिव संघर्ष समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करना पड़ा। राजा पहाड़ी मंदिर के नीचे लगे मेला तथा झुला का आन्नद श्रद्धालुओं ने लिया.

अनुमंडल मुख्यालय के विश्व विख्यात बंशीधर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओ की भीड़ देखा गया. अनुमंडल के सूर्य मंदिर स्थित बांकी तट पर स्थित पंचमुखी मंदिर, भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर, सर्वेश्वरी समूह आश्रम स्थित शिव मंदिर, हेन्हो मोड़ स्थित शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय स्थित शिव मंदिर, अहिरपुरवा ग्राम स्थित काली मंदिर, पाल्हे कला स्थित आशुतोष मंदिर, वन विभाग परिसर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा व अर्चना कर जलाभिषेक किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola