दुष्कर्म के आरोपी को आठ साल की सजा

Updated at : 22 Jul 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को आठ साल की सजा

गढ़वा: जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम जीके दुबे की अदालत में शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी को आठ साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी़ साथ ही उस पर 5000 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया़ रंका थाना के सेराशाम गांव निवासी उदय भुइयां के विरुद्ध रंका थाना में कांड संख्या 03/07 दिनांक 12 […]

विज्ञापन
गढ़वा: जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम जीके दुबे की अदालत में शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी को आठ साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी़ साथ ही उस पर 5000 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया़ रंका थाना के सेराशाम गांव निवासी उदय भुइयां के विरुद्ध रंका थाना में कांड संख्या 03/07 दिनांक 12 जनवरी 2007 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उदय भुइयां ने दो जनवरी को गांव के ही एक छात्रा काल्पनिक नाम शांति कुमारी को घर से ट्यूशन जाने के क्रम में शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था़ लेकिन बाद में उसके साथ दुष्कर्म करके छोड़ दिया गया़ अनुसंधान के पश्चात रंका थाना की ओर से न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया़ .

इसमें न्यायालय ने सभी साक्षियों का साक्ष्य कलमबद्ध कर उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर भादवि की धारा 366 में सात साल तथा 3000 रुपये जुर्माना व धारा 376 में आठ साल एवं 5000 रुपये का आर्थिक जुर्माना की सजा सुनायी़ जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त एक साल की सजा की अवधि बढ़ायी जायेगी़ अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक महेश कुमार तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता एलके पांडेय ने पैरवी की़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola