गांव से लेकर प्रखंड तक कमेटी बनायें

गढ़वा : भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति की एक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रदीप केसरी व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी मुख्य रूप से उपस्थित थे़ इस मौके पर प्रदीप केसरी ने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा की मजबूती के लिए […]
गढ़वा : भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति की एक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रदीप केसरी व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी मुख्य रूप से उपस्थित थे़ इस मौके पर प्रदीप केसरी ने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा की मजबूती के लिए गांव से लेकर प्रखंड स्तर तक कमेटी का गठन किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के हित में कई कार्य कर रही है़ प्रधानमंत्री उज्वला से गरीबों को काफी लाभ मिला है़ वहीं राज्य की रघुवर सरकार विकास की नयी इबारत लिख रहे है़ं.
सरकार के कामकाज को लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है और पार्टी के प्रति आम-आवाम में रुझान बढ़ा है़ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर पार्टी को गांव स्तर पर विस्तार करना है़.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में पहुंच कर सरकार की उपलब्धियों को जनता को बतायें और गरीबों का काम कराये़ं पिछला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रकोष्ट के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यसमिति की घोषणा कर 31 अगस्त तक जिला कार्यसमिति की विस्तृत बैठक की जायेगी़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने में मदद करे तथा गरीबों को हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे़ं बैठक में उपाध्यक्ष वैजनाथ प्रसाद गुप्ता, उत्तमदेव प्रजापति, बंधु यादव, हरिकिशुन मेहता,अशोक चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद यादव, महामंत्री लखन प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीतिन केसरी, विनय चंद्रवंशी, मदन मोहन, रिंकु, कार्यालय प्रभारी दामोदर प्रसाद, सुग्रीव प्रसाद चंद्रवंशी, सुदामा प्रजापति, दिनेश ठाकुर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन मेहता, अनिता गुप्ता,मीना गुप्ता आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




