कोलकाता से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान, दुबई फरार होने की साजिश नाकाम

Updated:
विज्ञापन

गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. वह जाली पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर भागने की फिराक में था. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prince Khan Brother Bunty Khan Arrested: धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बंटी खान जाली पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर अपने फरार भाई प्रिंस खान के पास विदेश भागने की फिराक में था. लेकिन धनबाद पुलिस ने समय रहते उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़ने की तैयारी कर रहा है. सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने बिना देर किए कोलकाता में छापेमारी की और सटीक कार्रवाई करते हुए बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

जनवरी में जमानत पर जेल से बाहर आया था

बंटी खान इसी साल जनवरी में करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर निकला था. वह धनबाद के चर्चित नन्हें हत्याकांड समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी है.

पुलिस के अनुसार, जेल में बंद रहने के दौरान भी उसके खिलाफ कई नए मामले दर्ज हुए थे. बाद में उसे अलग-अलग मामलों में एक-एक कर जमानत मिलती गई, जिसके बाद वह जेल से बाहर आया.

नन्हें हत्याकांड में भी रहा है आरोपी

24 नवंबर 2021 को नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हें की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी खुद फरार गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली थी. इसके बाद पुलिस ने प्रिंस खान और उसके नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू किया था.

मार्च 2022 में पुलिस ने बंटी खान को उसके दो साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद वह लगातार जेल में बंद रहा. कुछ महीने पहले उसे धनबाद जेल से मधुपुर जेल शिफ्ट किया गया था और वहीं से वह जमानत पर बाहर निकला.

ये भी पढ़ें- पहले नई सड़क पर लाखों खर्च, फिर पाइपलाइन के लिए खोद डाली! लोहरदगा में विकास का ये कैसा खेल?

पुलिस की नजर में था बंटी खान

जेल से बाहर आने के बाद से ही बंटी खान की गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे हुए थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह जाली पासपोर्ट बनाकर देश छोड़ने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल धनबाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- जिस रास्ते से कुछ देर पहले गुजरे थाना प्रभारी, वहीं अचानक गिरा सूखा पेड़; ग्रामीणों ने जेसीबी से हटाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola