जिस रास्ते से कुछ देर पहले गुजरे थाना प्रभारी, वहीं अचानक गिरा सूखा पेड़; ग्रामीणों ने जेसीबी से हटाया

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पेड़ को जेसीबी से हटाते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुरडेग-कुटमा मुख्य मार्ग पर अचानक सूखा आम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

कुरडेग (सिमडेगा): कुरडेग-कुटमा कछार मुख्य मार्ग पर घाघ मुंडा मोड़ के पास रात में अचानक सूखा आम का पेड़ सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही घाघ मुंडा के ग्रामीणों ने तत्परता दिखायी और जेसीबी बुलाकर सड़क से पेड़ हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.

विज्ञापन
सड़क किनारे स्थित पेड़
सड़क किनारे स्थित पेड़

ये भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का सम्मान, इन खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार

पहले से बनी हुई थी दुर्घटना की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे खड़ा यह सूखा पेड़ लंबे समय से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था. पेड़ की सूखी डालियां लगातार गिर रही थीं. ग्रामीणों ने प्रशासन से पेड़ को हटाने की मांग भी की थी. वन विभाग को भी सूखे पेड़ की जानकारी दी गई थी और आशंका जताई गई थी कि पेड़ कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

पेड़ गिरने के बावजूद किसी ग्रामीण को चोट नहीं लगी और जान-माल का नुकसान भी नहीं हुआ. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों का कहना है कि वे डर के बीच रोजाना इसी मार्ग से आवागमन कर रहे थे.

Image

ये भी पढ़ें- सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप में COE का दबदबा, पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चैंपियन

पेड़ गिरने से पहले रास्ते से गुजरे थे थाना प्रभारी

बताया गया कि पेड़ गिरने से कुछ देर पहले थाना प्रभारी विनय कुमार इसी सड़क से गुजरे थे. वापस लौटने पर उन्होंने कहा कि शुक्र है कि किसी ग्रामीण को चोट नहीं लगी. पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल जेसीबी बुलाकर सड़क को साफ कराया.

मौके पर समाजसेवी मनोज मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, रंजीत साहू, रतन साहू, कपिल मांझी, कमरूदीन अंसारी, सोनू पंडित, गजाधर साहू, अनूप जायसवाल, प्रहलाद बड़ाईक, सतीश सारंगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola