जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर
सिम | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 25 लोगों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया।
सिमडेगा: विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के तत्वावधान में रविवार को जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल, सिमडेगा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर लगाया गया. इसका उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था.
शिविर में विशेष अतिथि डीके भारती ने स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बीमारी का इलाज ही पर्याप्त नहीं है. नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, आवश्यकता के अनुसार सप्लीमेंट्स और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है.
राजेंद्र सिंह व निर्मला देवी के सहयोग से शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और बॉडी स्कैनिंग समेत विभिन्न जांच की गयी. कुल 25 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. इस मौके पर निराला देवी ने खाद्य तेल में मिलावट की पहचान करने की व्यावहारिक जानकारी दी. उन्होंने लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति सचेत करते हुए शुद्ध एवं सुरक्षित सामग्री के इस्तेमाल का संदेश दिया.
कार्यक्रम के अंत में विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के सचिव राहुल कुमार ने विशेष अतिथि, जांच में सहयोग करने वाले सदस्यों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए