रांची में सुबह-सुबह घर में घुसा अपराधी, 65 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार
महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागता हुआ अपराधी | प्रभात खबर
रांची के सदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
रांची. सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामपति देवी के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे चड्ढा पेट्रोल पंप के पास हुई. वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से बूटी मोड़ की ओर फरार हो गये. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था.
पीड़िता ने घटना को लेकर सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. रामपति देवी के बेटे मनोज रजक लौंड्री और हार्डवेयर का कारोबार करते हैं.
घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, रामपति देवी घर के मुख्य द्वार के पास बैठकर चाय पी रही थीं. चाय पीने के बाद जैसे ही वह घर के अंदर गयीं, बाइक सवार दो अपराधियों में से एक उनके पीछे घर में घुस गया. आरोपी ने पीछे से उनके गले से चेन छीन ली और बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व आसपास के लोगों से जानकारी ली. पुलिस चड्ढा पेट्रोल पंप समेत आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए