ePaper

East Singhbhum News : स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विचार साझा किये

Updated at : 23 Jan 2026 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विचार साझा किये

पांच सेंटर में कार्य करने वाले मेंटरों ने समस्या व उनके निदान को साझा किया

विज्ञापन

मुसाबनी. सुरदा क्रॉसिंग स्थित लोहिया भवन में काशवी संस्था की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी की बीपीओ प्रियंका मांझी उपस्थित थी. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पूर्व पार्षद सुखलाल हेंब्रम ,बेनासोल पंचायत की मुखिया सुकुरमुनी हेंब्रम, सोहदा के ग्राम प्रधान दिलीप हेंब्रम, जाहेरगाढ़ कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन मांझी उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुसाबनी प्रखंड के काशवी के पांच सेंटर में कार्य करने वाले मेंटरों के द्वारा स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, घरेलू समस्या एवं स्वरोजगार से संबंधित समस्याओं और उनके निदान को साझा किया. मौके पर महिला सशक्तीकरण के महत्व, योजनाओं का लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भरता पर प्रेरक जानकारियां दी गयी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुसाबनी तथा घाटशिला प्रखंड की मेंटर पूजा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम में उउवि बेनासोल की प्रधानाध्यापिका मालती भकत, केंदाडीह मवि की प्रधानाध्यापिका राजश्री भकत, संजय नायक, काशवी ट्रस्ट रांची के एकेडेमिक मैनेजर बबीता शर्मा, पूर्वी सिंहभूम के तारकेश्वरी देवी के अलावा मुसाबनी सेंटर की शिक्षिका संगीता हांसदा, नताशा नायक, घाटशिला की सारथी टुडू, मंदोदरी महतो, पिंटू दास, रिमा दास आदि ने सक्रिय योगदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola