East Singhbhum News : 30 टीमों ने सामूहिक नृत्य से बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

भूमिज समुदाय ने सुख-शांति की कामना की, पूर्व विधायक मेनका सरदार भी मौजूद रहीं

विज्ञापन

पोटका. पोटका प्रखंड के जुड़ी दरबार टांड़ी स्थित जायराथान में शुक्रवार को आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति की ओर से 26वां दिशुवा माघ-बुरू बोंगा पूजा की गयी. इस पारंपरिक उत्सव में आसपास के क्षेत्रों से आए 30 नृत्य दलों ने अपनी प्रस्तुति देकर संस्कृति की छटा बिखेरी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार और जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार ने माघ-बुरू पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि माघ माह में भूमिज समुदाय द्वारा यह विशेष पूजा की जाती है. इस पूजा के पश्चात ही समाज के लोग अपने घरों की छावनी शुरू करते हैं. इस अनुष्ठान के जरिए क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.

शिक्षा, कृषि और पेसा कानून पर चर्चा :

अतिथियों ने केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक विषयों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने समाज की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, कृषि की स्थिति और पेसा कानून जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. वक्ताओं ने समुदाय से एकजुट होकर इन विषयों पर ठोस निर्णय लेने का आह्वान किया ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके. शाम में ””””ाया दारोम”” की रस्म निभायी गयी. इसके बाद आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में 30 टीमों ने हिस्सा लिया. पारंपरिक वेशभूषा में मांदल और नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का सफल संचालन बिरेंद्र सरदार ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया सावित्री सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार, गणेश सरदार, भीमसेन सरदार, धीरेंद्र नाथ सरदार, जयहरि सिंह मुंडा, संगीता सरदार, सुप्रिया सरदार, कालीदास सरदार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola