East Singhbhum : प्रभात इम्पैक्ट: पति की मौत के एक साल बाद विधवा को मिला मृत्यु प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक साल से कार्यालयों का चक्कर लगा रही थी सुसनीगढ़िया की विधवा, प्रमाणपत्र के बिना सरकारी योजनाओं के लाभ से हो रही थी वंचित

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की उलदा पंचायत स्थित सुसनीगढ़िया गांव निवासी लक्ष्मी कर्मकार अपने पति स्व पवन कर्मकार का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक साल से भटक रही थी. प्रमाण पत्र नहीं मिलने से विधवा को पेंशन और पारिवारिक योजना का लाभ नहीं मिल रहा था. इसे लेकर प्रभात खबर ने 28 नवंबर को समाचार प्रकाशित किया था. इसके बाद घाटशिला एसडीओ ने मामले को संज्ञान में लिया. शुक्रवार को उलदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारापद महतो ने महिला को उनके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपा. अब महिला को पेंशन और पारिवारिक योजना का लाभ मिल सकेगा.

घर में मौत होने पर बढ़ जाती है परेशानी

जानकारी हो कि अभी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया जटिल कर दी गयी. अगर किसी की घर में बीमारी से मौत हुई, तो डॉक्टर से लिखाकर आवेदन जमा करना होगा. घर में मौत होने पर डॉक्टर लिखना नहीं चाहते हैं. उन्हें पता नहीं होता है कि मौत किस कारण से हुई है. इससे मामला पेचिदा हो गया है. घाटशिला प्रखंड के सैकड़ों लोग अपने परिजनों की मौत के बाद कई-कई माह से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं.

बीडीओ ने पहले भी तमाम सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल को विभागीय पत्र जारी कर कहा था कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सत्यापित करें. डॉक्टरों का कहना अस्पताल में मरीज भर्ती होगा, तब ना हम जानेंगे मौत के कारण क्या है. ऐसे कैसे सत्यापित कर सकते हैं. यहीं कारण है जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola