East Singhbhum News : गोपालपुर में ओवरब्रिज के पिलर निर्माण से सड़क संकरी, परेशानी

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

फ्लाईओवर निर्माण पर सवाल, 12 फीट की सड़क 5 फीट में सिमटी

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर अंतर्गत काटिनपाड़ा टोला का एकमात्र संपर्क मार्ग ओवरब्रिज निर्माण के कारण प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि फ्लाई ओवर के पिलर की नींव पड़ने से करीब 12 फीट चौड़ा रास्ता अब 4-5 फीट में सिमट गया है. आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र को आवेदन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की. कहा गया कि यह सड़क वर्षों से उपयोग में है. मोहल्ले का मुख्य मार्ग है. भविष्य में गोपालपुर से लालडीह को जोड़ने के लिए यह सड़क एक महत्वपूर्ण लिंक साबित हो सकती है. मार्ग के दोनों ओर आवासीय परिसर होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि फ्लाई ओवर पिलर की संरचना में थोड़ा सा तकनीकी परिवर्तन कर दिया जाये, तो समस्या का स्थायी समाधान संभव है. आवेदन में कहा कि ओवरब्रिज निर्माण में प्रयुक्त भारी मशीनों से आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. ग्रामीणों ने संभावित क्षति की भरपाई के लिए निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को निर्देश देने की मांग की है.

आवश्यक कार्रवाई पर विचार होगा : एसडीओ

मांग पत्र की प्रतिलिपि सांसद, घाटशिला विधायक, डीआरएम खड़गपुर, मुखिया सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है. आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जायेगा. मौके पर प्राण कृष्ण मैती, योगेश कुमार, सुरेश नामाता, सोनू नामाता, गुड्डू कोइरी, कुंदन नामाता आदि उपस्थित थे. 34 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola