जादूगोड़ा : जेवियर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 11:55 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन 13 मई से लेकर 15 मई तक चलेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह ने किया.

विज्ञापन

जादूगोड़ा.जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन 13 मई से लेकर 15 मई तक चलेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह ने किया. इस कार्यक्रम में केजी 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पहले दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बैलेंस द बलून, बॉल इन द बाॅस्केट, फिंगर पेंटिंग, कुक विदाउट फायर आदि था. कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव रंजन के निर्देशन में हुआ. वहीं, मंगलवार को दूसरे दिन बच्चों ने फिंगर पेंटिंग, कलेक्ट द सेम कलर पेपर, क्रॉस द रोप आदि में भाग लिया. मौके पर अंजू दास, मीना साहू, विजय नारायण राय, अभिषेक कुमार सिंह, सम्पा, निकुंज, खिरोदा साहू, सीमा, अनु, बीनापानी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola