East Singhbhum News : गुड़ाबांदा थाना के चौकीदारों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गुड़ाबांदा थाना के चौकीदारों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से चौकीदार के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी है

विज्ञापन

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा थाना में कार्यरत चौकीदार को पिछले तीन माह से आवंटन के अभाव में वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. तीन माह से वेतन नहीं मिलने से चौकीदार के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी है.

चौकीदारों ने कहा कि आवंटन के अभाव में हम लोगों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है. दीपावली पर वेतन भुगतान नहीं होने से सभी के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी है. प्राय: वेतन भुगतान में लेट हो रहा है. विभाग को इस दिशा में पहल करनी चाहिये, ताकि समय पर हम लोगों का वेतन भुगतान हो सके. सभी कर्मचारियों को उम्मीद रहती है कि काम करने के बाद वेतन मिल जाये. समय पर वेतन ना मिलने से परेशानी होती है. चौकीदार थाने में ड्यूटी करते हैं, परंतु वेतन का भुगतान अंचल कार्यालय से होता है. वेतन भुगतान के लिए चौकीदारों ने कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola