East Singhbhum News : तनाव में स्वास्थ्य कर्मी ने खायी नींद की गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : तनाव में स्वास्थ्य कर्मी ने खायी नींद की गोलियां, अस्पताल में भर्ती

एमजीएम रेफर के बावजूद एंबुलेंस नहीं मिलने पर अनुमंडल अस्पताल में ही चला इलाज

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के केशरपुर आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक जीएनएम ने मानसिक तनाव में नींद की गोलियां खा ली. उसकी हालत बिगड़ने पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उपचार जारी है. स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, जीएनएम ने नींद की करीब 4-5 गोलियां एक साथ खा लीं. अस्पताल में उनकी मां ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही है, जिसके कारण संभवतः उसने यह कदम उठाया.

मरीज की स्थिति गंभीर

डॉ. भोगान सोरेन ने बताया कि बुधवार शाम 5:30 बजे महिला को भर्ती किया गया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात 8:30 बजे उन्हें जमशेदपुर एमजीएम रेफर किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण अनुमंडल अस्पताल में ही उनका इलाज जारी रखना पड़ा.चिकित्सक डॉ आरएन. सोरेन और डॉ. भोगान सोरेन ने प्राथमिक उपचार किया.

जांच के घेरे में प्रतिबंधित दवा

इस मामले में डॉ. शंकर टुडू ने दवा की उपलब्धता पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने बताया कि ””””अल्प्राजोलम”””” एक प्रतिबंधित दवा है, जो बिना डॉक्टर के पर्चे के मेडिकल स्टोर से नहीं मिल सकती. ऐसे में महिला को यह दवा किन परिस्थितियों में और कहां से मिली, यह जांच का विषय है. अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola