East Singhbhum News : परिजन की डांट से नाराज छात्र ने फांसी लगा जान दी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

घाटशिला के जेसी हाईस्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र था सुमित बानरा

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला थाना के दाहीगोड़ा गांव में शनिवार को नाबालिग छात्र की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार दाहीगोड़ा निवासी रवींद्र बानरा के पुत्र एवं जेसी हाई स्कूल के कक्षा छह के छात्र सुमित बानरा (13) ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे छोटी बहन से पतंग को लेकर कहासुनी हुई थी. परिजनों द्वारा डांटे जाने पर वह नाराज होकर कमरे में चला गया. परिजनों को लगा कि वह आराम करने चला गया है. सुमित ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ. दरवाजा खोले जाने पर सुमित को गमछी के सहारे खिड़की से लटका पाया गया. सुमित को अस्पताल ले जाया गया. यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता के नेतृत्व में एसआई मुकुट आइंद, एएसआई मार्शल हीरेंज, दिनेश साह एवं विकास बिरहोर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. बताया गया कि सुमित तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था. उसकी एक बड़ी बहन सुचित्रा बानरा और एक छोटी बहन स्वाति बानरा है. पिता पेशे से रंग-पुट्टी का काम करते हैं. घटना के समय काम पर गये हुए थे. पुलिस जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola