पूर्वी सिंहभूम में डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रेलर, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर

Road Accident : कल गुरुवार की देर रात एक ट्रेलर और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से पिचक गया, जिसमें दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद ही एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में टकराकर एक झोपड़ी में घुस गया.

विज्ञापन

Road Accident| धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत एनएच 18 पर कदमबेड़ा गजानन फैक्ट्री के सामने कल गुरुवार की देर रात एक ट्रेलर और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से पिचक गया, जिसमें दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में रखवाया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रेलर

जानकारी के अनुसार ट्रेलर (जेएच 09 बीई 8348) मेसर्स दुर्गा ट्रांसपोर्ट चास बोकारो स्टील सिटी का था. ट्रेलर स्टील के प्लेट लोड कर बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान रात लगभग 2-3 बजे के बीच ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रेलर के केबिन के चक्के ऊपर हो गए और केबिन सड़क से इतनी जोर टकराया की केबिन पिचक गया. इधर ट्रेलर में लोड स्टील के प्लेट सड़क पर बिखर गए.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

ट्रेलर से टकराकर झोपड़ी में घुसी कार

ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद ही एक तेज रफ्तार कार (जेएच 01 डब्ल्यू 9027) ट्रेलर के पिछले हिस्से में टकराकर एक झोपड़ी में घुस गया. कार चालक स्थानीय निवासी था. उसे हल्की चोटें आयी है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन कार चालक को साथ लें गये. इधर पुलिस ट्रेलर चालक की पहचान में जुटी है.

इसे भी पढ़ें

कागजों पर ही चल रहा झारखंड का यह संस्कृत विद्यालय, अनुदान राशि का बंदरबाट, बच्चे कभी नहीं आते स्कूल

झारखंड में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर, 14 मई को होगा भूमि पूजन

गृह मंत्री अमित शाह के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SSP ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola