पटमदा पुलिस ने मारपीट के आरोप में बाप-बेटे को भेजा जेल, दो फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पटमदा पुलिस ने मारपीट के आरोप में बाप-बेटे को भेजा जेल, दो फरार
विज्ञापन
पटमदा.
पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने जोड़सा टोला बिरखाम निवासी व मारपीट के नामजद आरोपी पंकज कुंभकार व उसके बेटा रवि कुंभकार को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में अन्य दो नामजद आरोपी गोपाल कुंभकार व बादल कुंभकार फरार हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूरी की बकाया राशि मांगने पर बिरखाम टोला के पंकज कुंभकार, रवि कुंभकार, गोपाल कुंभकार व बादल कुंभकार ने उसी टोला के निर्मल कुंभकार, मिहिर कुंभकार व जगदीश कुंभकार को रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया था. घटना 14 अप्रैल रात की है. घटना के बाद परिजनों ने घायलों को माचा सीएचसी लेकर जाकर प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया था. जबकि निर्मल कुंभकार को एमजीएम से रिम्स रेफर कर दिया है. जहां इलाज जारी है. अस्पताल से लौटकर जगदीश कुंभकार ने पटमदा थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन