East Singhbhum News : सड़क पार कर रहा पिकअप चालक बाइक से टकराया, रेफर

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

लालडीह फाटक के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत लालडीह फाटक के समीप शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में पिकअप वैन चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, चाकुलिया थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा निवासी हरिपदो कर्मकार (33) एक दुकान में पिकअप गाड़ी से सामान अनलोड करने के बाद वॉशरूम से लौटते समय सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान घाटशिला से मऊभंडार की ओर जा रही बाइक टकरा गये. टक्कर के बाद हरिपदो कर्मकार गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोट लग गयी.

सूचना मिलते ही घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बाइक चालक को भी थाने ले जाकर हिरासत में लिया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामचंद्र सोरेन ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. बताया गया कि घायल का पैर टूट गया है. एएसआइ आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola