East Singhbhum News : रेलवे की सुरक्षा और दस्तावेज को अपडेट रखें : डीआइजी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : रेलवे की सुरक्षा और दस्तावेज को अपडेट रखें : डीआइजी

निरीक्षण के क्रम में रजिस्टरों के अद्यतन की जांच की गयी

विज्ञापन

घाटशिला. आरपीएफ के डीआइजी सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीएससी) पीबीएस सांता राम ने शुक्रवार को घाटशिला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मुख्य सुरक्षा आयुक्त गुरुवार की देर शाम घाटशिला पहुंचे थे. रात्रि विश्राम मऊभंडार निदेशक बंगला में किया. शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वे घाटशिला रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने आरपीएफ पोस्ट का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया. उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संबोधित किया. निरीक्षण के क्रम में रजिस्टरों के अद्यतन की जांच की गयी. फाइलों के सही संधारण को लेकर कड़े निर्देश दिये गये.

साढ़े तीन घंटे तक चला निरीक्षण कार्य:

निरीक्षण और सुरक्षा सम्मेलन की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 12:45 बजे तक चली. मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने सभी संबंधित फाइलों का अवलोकन किया. स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया. उन्होंने नियमित जांच और दस्तावेज को समयबद्ध तरीके से अपडेट रखने के निर्देश दिये. इस अवसर पर आरपीएफ के घाटशिला निरीक्षक जेसी दास समेत आरपीएफ के कई अन्य पदाधिकारी और जवान दलबल के साथ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola