राजमिस्त्री के बेटे परितोष को नीट में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

मेधावी छात्र परितोष सिंह का फाइल फोटो। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमिस्त्री के बेटे परितोष सिंह ने नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानिए उनकी प्रेरणादायक संघर्ष की कहानी।

विज्ञापन

बोड़ाम. टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा निःशुल्क संचालित मोहनपुर कोचिंग सेंटर के प्रथम बैच के छात्र परितोष सिंह ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. लावजोड़ा पंचायत के दामोदरपुर निवासी राजमिस्त्री हरिहर सिंह एवं गृहिणी सुलोचना सिंह के पुत्र परितोष ने 367 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 12,421 हासिल की है. इस सफलता से उन्हें झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है. परितोष वर्ष 2017 में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए थे और वहीं से 2025 में 12वीं उत्तीर्ण की. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है. एकेडमी के निदेशक व शिक्षकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola