East Singhbhum News : शहीदों की याद में चौके-छक्कों की बारिश

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

एरिया कप 2026 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गये छह मुकाबले

विज्ञापन

घाटशिला. पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की पावन स्मृति में क्रिकेट एसोसिएशन टुमांगडुंगरी और चैंप्स इलेवन दाहीगोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एरिया कप 2026 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को रोमांच की पराकाष्ठा देखने को मिली. मऊभंडार फुटबॉल मैदान में खेले गये कुल छह मुकाबलों में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाये. छह-छह ओवरों के इन मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है. टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

मैच 1:

पावड़ा ने जादूगोड़ा को हरायाजादूगोड़ा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 92 रन बनाए, जिसे पावड़ा की टीम ने 93 रन बनाकर हासिल कर लिया. रॉबिन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर ””””मैन ऑफ द मैच”””” का खिताब जीता.

मैच 2:

माटीगोड़ा पर रंकिणी इलेवन की जीत: माटीगोड़ा ने 95 रन बनाये, जिसे मां रंकिणी इलेवन कोकपाड़ा ने बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया. शुभांकर ने 66 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने.

मैच 3:

साईं स्पोर्टिंग अगले दौर में साईं स्पोर्टिंग आसनबनी (61 रन) को आकाश इलेवन मुसाबनी (62 रन) ने हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.

मैच 4:

मैब्रिक्स को वॉकओवर मिलावेटरान इलेवन घाटशिला की अनुपस्थिति के कारण मैब्रिक्स को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया.

मैच 5:

आकाश इलेवन की दूसरी जीत: आकाश इलेवन मुसाबनी ने मैब्रिक्स इलेवन मऊभंडार के 31 रनों के लक्ष्य को पार कर दिन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

मैच 6 :

यूपी वॉरियर्स पावड़ा की जीतदामपाड़ा ब्वॉयज (76 रन) के खिलाफ यूपी वॉरियर्स पावड़ा ने 77 रन बनाकर जीत अपने नाम की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola