Ghatshila news : बाल वैज्ञानिकों की सोच व मॉडल को जजों ने सराहा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुरदा केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में 121 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

मुसाबनी. केंद्रीय विद्यालय सुरदा में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024- 25 का आयोजन हुआ. विज्ञान प्रदर्शनी का विषय था, साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर. विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के 78 और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 के 43 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने प्राकृतिक (जैविक) खेती, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, कूड़ा प्रबंधन, यातायात और संचार समेत विभिन्न विषय पर मॉडल बनाया. प्रदर्शनी में उक्त मॉडलों को रखा गया. प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया. विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्र छात्राओं के मॉडल को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए भेजा जायेगा. विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मायसा मार्डी ने फीता काटकर किया. प्रदर्शनी में शामिल छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल बनाने में विज्ञान शिक्षक उत्तम कुमार महतो, अनिमा नंदा ,प्रियंका, जिदेन टूटी, विकास कुमार, विक्रम महतो, गणित के शिक्षक बीएन पात्र ,अर्जुन मांझी, अंजली कुमारी और सोशल साइंस के शिक्षक बी पूर्ति ने दिशा निर्देश दिये. प्रदर्शनी में जज के रूप में पुष्प लता महाली ,चैताली मैती समेत विद्यालय के कई शिक्षक शिक्षिका शामिल थे. अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच की वृद्धि होती है. तकनीक के युग में वैज्ञानिकता को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola