Jharkhand Assembly Election: पूर्वी सिंहभूम में 18-19 वर्ष की आयु के 77172 नये मतदाता बने, पहली बार करेंगे वोट

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम में 77172 युवा मतदाता जुड़े.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Assembly Election: पूर्वी सिंहभूम में 18-19 वर्ष की आयु के 77172 नये मतदाता बने हैं. कुल 18,54,767 मतदाता हैं. 9,27,747 पुरूष और, 9,26,883 महिला हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election: पूर्वी सिंहभूम में विधानसभा चुनाव से पहले 18 से 19 वर्ष की आयु के 77172 नए मतदाता जुड़े हैं. ये लोग पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान करेंगे. मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद यह जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी

इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में पूर्वी सिंहभूम जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी.

27 अगस्त को हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से 27 अगस्त 2024 तक 1 जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण गतिविधियां संचालित की गयी थी. इसके तहत 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया.

पूर्वी सिंहभूम में कुल 18,54,767 मतदाता

मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन में कुल 18,54,767 मतदाता सूचीबद्ध किए गये. इसमें 9,27,747 पुरूष, 9,26,883 महिला एवं 137 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 18 से 19 वर्ष की आयु के 77,172 नये मतदाताओं को जोड़ा गया है.

पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता का लिंगानुपात 999

डीसी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में इपी रेसियो 64:50 तथा लिंगानुपात 999 है. संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 20,748 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए भी गए हैं.

झारखंड चुनाव क्विज में भाग लें, जीतें नकद इनाम

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग चुनावी जागरूकता के लिए झारखंड चुनाव क्विज का आयोजन कर रहा है. क्विज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित है, जबकि प्रतियोगिता 29 सितंबर को नौ से साढ़े नौ बजे तक ऑनलाइन माध्यम से होगी. इसमें नकद इनाम भी जीत सकते हैं.

Also Read

झारखंड के CEO के रवि कुमार बोले, मतदाता पुनरीक्षण में खराब प्रदर्शन करनेवालों को करें चिन्हित

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का फोकस GYAN पर, जानें क्या हैं इसके मायने

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया ‘एक्स’ से झामुमो गायब, कोल्हान टाइगर ने दिल्ली में कही ये बात

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग पर टिकीं निगाहें

Jharkhand Trending Video

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola