East Singhbhum News : बरसोल : फाइनल में कादोकोटा को हराकर जांठकांटा चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बरसोल : फाइनल में कादोकोटा को हराकर जांठकांटा चैंपियन

गंडानाटा फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार की रात संपन्न

विज्ञापन

बरसोल. बरसोल की पाथरा पंचायत स्थित गंडानाटा फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार की रात संपन्न हुई. फाइनल मैच जांठकांटा और कादोकोटा के बीच खेला गया. इसमें जांठकांटा विजेता रही. पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजन समिति के कप्तान बागराय मुर्मू शामिल हुए. विजेता टीम को 50 किलो पोल्ट्री मुर्गी और उपविजेता टीम को 40 किलो पोल्ट्री मुर्गी देकर पुरस्कृत किया गया. तृतीय स्थान पर रहे पोणखीसोल और चतुर्थ स्थान पर रहे कदमडीहा को 30 -30 किलो पोल्ट्री मुर्गी दी गयी. मौके पर रघुनाथ मंडी, माधव हेब्रम, सोमाय बास्के, मंगल मुर्मू मौजूद थे.

डुमरिया के बड़ाअस्ति में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, फाइनल आज

डुमरिया: डुमरिया प्रखंड के अंतिम छोर में चारो ओर जंगलों से घिरे बड़ाअस्ति गांव के मनोरम फुटबॉल मैदान में तीन लाख की प्रथम पुरस्कार के लिए फुटबॉल टीमों का महासंग्राम शनिवार को विधिवत शुरू हो गया. खेल का शुभारंभ कमेटी के सदस्यों व खिलाड़ियों की उपस्थिति में आस्ता कवाली पंचायत के मुखिया तपन कुमार मुर्मू के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक करके किया गया. पहला मैच ब्लैक पेंथर एफसी एवं एसएम स्पोर्ट्स क्लब ओडिसा के बीच खेला गया. शनिवार को आठ टीमें मैदान में उतरी. यह प्रतियोगिता दो दिवसीय है. रविवार को फाइनल मैच खेला जायेगा प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola