चाकुलिया : घर में सो रहे वृद्ध को हाथी ने पटका, झाड़ग्राम रेफर

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़ामारा पंचायत के गालूडीह टोला की घटना, आधी रात में बिजली गुल हो गयी, इसी बीच एक जंगली हाथी आंगन में घुस गया.

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया की बड़ामारा पंचायत के गालूडीह टोला में जंगली हाथी ने घर के आंगन में सो रहे कुनाराम मुंडा (65) को पटक कर घायल कर दिया. परिजनों ने कुनाराम को तत्काल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में कुनाराम के पुत्र दुखुलाल मुंडा ने बताया कि उनके पिता बुधवार रात में खाना खाकर घर के आंगन में खाट पर सो रहे थे. आधी रात में बिजली गुल हो गई. इसी बीच एक जंगली हाथी आंगन में घुस गया. आंगन में सो रहे उसके पिता को सूंड से उठाकर पटक दिया. इसके बाद पिता को दोबारा घर से बाहर लाकर 50 फीट दूर फेंक दिया. कुनाराम किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर हाथी से जान बचाने में कामयाब हो गये. परंतु इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. गुरुवार सुबह में घटना की सूचना वन विभाग को पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम मांडी तथा मुखिया प्रतिनिधि सहदेव गोप ने दी. गंभीर रूप से घायल कुनाराम को झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola