घर के बाहर से उठा ले गये अपराधी, हाथ में दांत काटकर भाग निकला जमशेदपुर का मासूम, गालूडीह से बरामद

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

-गालूडीह में मानव तस्करी का भंडाफोड़, मचा हड़कंप

विज्ञापन

गालूडीह.

गालूडीह थाना क्षेत्र के चंद्ररेखा गांव स्थित रेलवे फाटक के पास गुरुवार को एक मासूम बच्चा बरामद हुआ, जिसे तस्कर ले जा रहे थे. इससे गालूडीह में मानव तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. मामले से हड़कंप मंच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन प्रेमानंद साव ने बताया कि करीब चार बजे सात वर्षीय राहुल मुर्मू नामक एक बच्चा गालूडीह स्टेशन की ओर से लड़खड़ाते हुए पैदल फाटक की ओर आ रहा था. नाम-पता पूछने पर बच्चा रोने लगा. फिर रूम में बैठाकर बच्चा को पानी और बिस्कुट खिलाया. बच्चा नशे की हालत में लग रहा था. क्योंकि पानी पीने के बाद बच्चा सोने लगा. कुछ देर बाद बच्चा को जगाया गया. जहां राहुल ने बताया कि उसका घर सालगाझुरी, (शंकरपुर, जमशेदपुर) में है. पिता का नाम दीपक मुर्मू और मां का नाम सीता मुर्मू है. सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है.

चार लोग मुंह बांध कर आये, मुझे उठा ले गये : राहुल

राहुल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खेल रहा था, इस दौरान चार लोग मुंह बांधकर कर आये और उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गये. इसके बाद क्या हुआ राहुल को कुछ पता नहीं. जब जागा तो राहुल अपने आप को ट्रेन में पाया. इसके बाद तस्कर का हाथ मुंह से काटकर वह गालूडीह स्टेशन में उतर गया. वहीं, सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल बच्चे को गालूडीह थाना में रखा है.

…कोट…परसुडीह थाना को सूचना दे दी गयी है. माता-पिता का पता लगाया जा रहा है. पता चलने के बाद माता पिता को थाना बुलाकर बच्चे को सौंप दिया जायेगा.

-कुमार इंद्रेश, थाना प्रभारी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola