चाकुलिया में भारी मात्रा में गांजा बरामद, एक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 11:13 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
लोधाशाली के एक भाड़े के मकान में गांजा बेचने का कारोबार किया जा रहा था.
चाकुलिया. चाकुलिया पुलिस ने सोमवार शाम को छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार चाकुलिया-बहरागोड़ा मार्ग पर लोधाशोली में एक सरगना द्वारा मकान भाड़े में लेकर गांजा बेचने का अवैध धंधा किया जा रहा था. पुलिस को इसकी सूचना मिली तो सोमवार शाम को छापेमारी की. छापेमारी टीम में धालभूमगढ़ एवं श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी भी शामिल थे. सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुजूर भी मौके पर पहुंचे. पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है. शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










