East Singhbhum News : झामुमो ने कहा-बाॅर्डर पार कर राज्य में कैसे प्रवेश कर रहे घुसपैठिये

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : झामुमो ने कहा-बाॅर्डर पार कर राज्य में कैसे प्रवेश कर रहे घुसपैठिये

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में गिरफ्तार लोग किस दल के, भाजपा जांच कर ले -झामुमो

विज्ञापन

चाकुलिया

. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा द्वारा सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी का झामुमो ने विरोध जताया. चाकुलिया विधायक कार्यालय में रविवार को प्रमुख धनंजय करुणामय और प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा ने प्रेस वार्ता में माटियाबांधी पंचायत में बने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ लगाये गये आरोप को गलत बताया.

कहा भाजपा के कुछ नेता लगातार हेमंत सरकार के खिलाफ गलत आरोप लगा रहे हैं. सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी और घुसपैठियों को राज्य में संरक्षण दिया जा रहा है, जो गलत है. राज्य में घुसपैठियों के आने के मामले पर कहा कि वैसे लोग बॉर्डर पार कर राज्य में कैसे प्रवेश कर रहें हैं, यह एक खुद बड़ा सवाल है. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सरकार के निर्देश पर जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच की गयी. इस मामले में संलिप्त कर्मचारी और कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोग कौन हैं और किस दल के हैं, इसकी भी भाजपा के नेता जांच कर लें. इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, सचिव बलराम महतो, नगर अध्यक्ष मो गुलाब राजा बारीक, अमर हांसदा, कृति महतो, राम बास्के, हरिशंकर महतो, उज्वल महतो, लक्ष्मण हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola