East Singhbhum News : शिक्षा से ही समाज व राज्य सुदृढ़ होगा : संजीव
डुमरिया में धाड़ दिशोम उतनाव गांवता की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया गांव में रविवार को धाड़ दिशोम अदिवासी उतनाव गांवता की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. ��ौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज व राज्य सुदृढ़ होगा, जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं हो सकता. धाड़ दिशोम आदिवासी उतनाव गांवता के बैनर तले नौकरी पेशा लोगों द्वारा गरीब आदिवासी बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा, नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल की तैयारी करायी जा रही है. यह सराहनीय है. शिक्षा का अधिकार सबको मिले. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू, मुखिया सरस्वती बास्के, सुरेश हेंब्रम, भगत हांसता, काजमान सिंह सरदार, तानो मार्डी उपस्थित थे.
पलाशबनी में फुटबॉल आयोजित:
दूसरी ओर पलाशबनी के करमडुंगरी स्पोर्ट्स क्लब निउरीडीह की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक संजीव सरदार शामिल होकर खिलाड़ियों तथा कमेटी के लोगों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए