East Singhbhum News : पेसा नियमावली की त्रुटियां सुधारने के लिए सरकार को देंगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : पेसा नियमावली की त्रुटियां सुधारने के लिए सरकार को देंगे आवेदन

माझी परगना महाल की बैठक में पीड़ परगना के मनोनयन का निर्णय

विज्ञापन

धालभूमगढ़. भारत जाकात माझी परगना महाल के ””””माघ मिलन”””” (हेलमेल) को लेकर शनिवार को वन विश्रामागार में माझी बाबाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में मुख्य रूप से पेसा नियमावली और सामाजिक-प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में पेसा नियमावली की वर्तमान त्रुटियों पर प्रकाश डाला गया. निर्णय लिया गया कि इन विसंगतियों को दूर करने और आवश्यक सुधार के लिए राज्य सरकार को एक औपचारिक आवेदन सौंपा जायेगा. नायके, पराणिक, गोडेत, जगमाझी और उड़ाम नायके जैसे पारंपरिक पदधारकों को मानदेय देने के लिए सरकार से मांग की जायेगी. समाज के बेहतर संचालन के लिए हर पंचायत में पीड़ परगाना मनोनीत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण पर जोर:

बैठक में उपस्थित सभी माझी बाबाओं से अपील की गयी कि वे वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभायें. विशेष रूप से वनों में लगने वाली आग को बुझाने और पर्यावरण बचाने के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया गया.बैठक में तरफ परगना कुनाराम टुडू, जग परगना दशरथ हांसदा, शांखो हांसदा, फागु मुर्मू, रतन हेंब्रम, मोहनलाल मुर्मू, गुना राम मुर्मू, सुगधा टुडू, शंकर किस्कु, धनपति मांडी, दुखिया मांडी, पंचानन हांसदा, कारु सोरेन, लखन मुर्मू और श्याम चरण मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola