East Singhbhum News : डहरे टुसू पर्व पांच को, 36 छऊ नृत्य और छह करम दल होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पटमदा : बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने कार्यक्रम को लेकर की बैठक

विज्ञापन

पटमदा.बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से आयोजित डहरे टुसू पर्व की तैयारी बैठक रविवार को पटमदा के कुड़माली भवन लोवाडीह पटमदा में हुई. जिसमें बताया कि पांच जनवरी, 2025 को डिमना से आमबागान तक आयोजित कार्यक्रम में पटमदा क्षेत्र की 36 छऊ नृत्य टीम, 6 करम दल टीम व 15 टुसू नृत्य टीमें शामिल होंगी. इसकी जानकारी बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के प्रतिनिधि दीपक रंजीत ने दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने पिछले दो वर्षों से डहरे टुसू पर्व का आयोजन कर रहा है. पटमदा क्षेत्र से लगभग 25 हजार से ज्यादा लोगों का भागीदारी रहेगी. जबकि 500 से ज्यादा ढोल मांडर लेकर लोग पहुंचेंगे. मौके पर जयराम महतो, पूर्णचंद्र महतो, विनय महतो सबोध चंद्र महतो, फूलचांद महतो, लालमोहन महतो, दीपक रंजीत, शिवशंकर महतो, पंचानन महतो, चंदन महतो, साधुपद महतो, प्रह्लाद महतो, विश्वनाथ महतो, प्रताप महतो आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola