घाटशिला : कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए देश को 18 महीने तक जेल बनाया : दिनेशानंद

Updated at : 26 Jun 2024 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए देश को 18 महीने तक जेल बनाया : दिनेशानंद

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

डॉ गोस्वामी ने कहा कि आपातकाल भारतीय राजनीति व लोकतंत्र का काला अध्याय है. अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश को जेल में तब्दील कर दिया. सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिये. मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी.

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के एक होटल में मंगलवार को भाजपाइयों ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मौजूद रहे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि आपातकाल भारतीय राजनीति व लोकतंत्र का काला अध्याय है. अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश को जेल में तब्दील कर दिया. सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिये. मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी. संविधान में बदलाव कर न्यायालय तक के हाथ बांध दिये. लोगों से बोलने व लिखने की आज़ादी छीन ली गयी. देश के नेताओं को कारागार में डाल दिया गया.

काला अध्याय नहीं भूले लोग

भाजपा नेता लखन मार्डी ने कहा कि भारतीय इतिहास का यह काला अध्याय लोग नहीं भूल सकते हैं. आज कांग्रेस पार्टी संविधान की बात करती है. उनकी सरकार ने देश में संविधान बदलने की साज़िश की. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोगों पर जुल्म ढाया था.

मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू , सुभाष सिंह, भाजपा नेत्री सुनीता देवदूत सोरेन, पुर्व जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला डे, जिला महामंत्री हराधन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, अमरदीप शर्मा, पूर्व मुखिया पलटू सरदार, उपमुखिया सूजन मन्ना, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, सुरेश महाली, सुभाष बनर्जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola