East Singhbhum News : सुरक्षित यूरेनियम खनन यूसिल की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ राव

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सुरक्षित यूरेनियम खनन यूसिल की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ राव

जजावल (छत्तीसगढ़) खनन परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कार्य

विज्ञापन

जादूगोड़ा . जादूगोड़ा में 77वें गणतंत्र दिवस पर यूसिल कॉलोनी के फुटबॉल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित हुआ. यूसिल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. कांचम आनंद राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सीआइएसएफ कमांडेंट ताराचंद के साथ परेड का निरीक्षण किया. सीआईएसएफ, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, बीजीआर सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय एवं एनसीसी की टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी. अपने संबोधन में डॉ. राव ने कहा कि यूसिल प्रगति के पथ पर अग्रसर है व ग्रीन फील्ड परियोजनाओं पर कार्य जारी है. साथ ही छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में यूरेनियम खनन शीघ्र शुरू होगा. उन्होंने बताया कि परमाणु ऊर्जा सुरक्षित और प्रदूषण रहित है व यूरेनियम उत्पादन देश की ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा में अहम भूमिका निभाते है. आइआरइएल के साथ संयुक्त उद्यम में डोमेस्टिक रेयर अर्थ परियोजना चल रही है, वहीं राजस्थान के रोहिल क्षेत्र में खनन सफलतापूर्वक जारी. खनन सुरक्षा पर जोर देते हुए डॉ. राव ने अत्याधुनिक उपकरणों से दुर्घटनाओं में कमी और तुमरापल्ली टीम के अखिल भारतीय खदान सुरक्षा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान का उल्लेख किया. सीएमडी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में यूसिल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

गोड़ाडीह-बानाडुंगरी में जल्द शुरू होगा खनन : सिंघई

नरवा. देश को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने के लिए चालू खदानों के अलावा राजस्थान की रोहिल परियोजना, कर्नाटक में गोगी एवं कंचनकाई तथा झारखंड में गोड़ाडीह-बानाडुंगरी में नई खदान के लिए गतिविधियां चल रही है. शीघ्र नई खदानें शुरू होंगी. यह बातें यूसिल नरवा पहाड़ फुटबॉल ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसिल के कार्यकारी निदेशक एम सिंघई ने कही. श्री सिंघई ने कहा कि भविष्य की तकनीकों के लिए जरूरी यूरेनियम और थोरियम साथ ही रेयर अर्थ एलिमेंट्स के नये संसाधनों की पहचान के लिए 1200 साइट की तेजी से मैपिंग की जा रही है. मौके पर डीजीएम एम माहली, डॉ केके राव, डॉ पीके अधिकारी, केएल रंगैया, एमके सिंह, खोमराज परगनिया, एस फ्राइडे, टी भट्टाचार्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola