नहर का पानी रिसने से खेतों में पानी के साथ जम रहे मिट्टी और बालू, किसान परेशान
फोटो: खेतों में लगातार जा रहा नहर का पानी | Prabhat Khabar Network
चाकुलिया के जयपुर गांव में नहर का पानी रिसने से किसान परेशान हैं। खेतों में मिट्टी और बालू जमने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है, अधिकारी बेखबर हैं।
चाकुलिया की मटियाबांधी पंचायत के जयपुर गांव में नहर का पानी रिसने से किसान परेशान है. यह हालत एक बार नहर की मरम्मत होंने के बाद हुई है. ग्रामीण रामाशीष महतो ने बताया कि नहर का पानी रिसने से उनके खेतों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. पानी के साथ मिट्टी और बालू भी खेतों में जमने लगे हैं. जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने लगी है. उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गयी है. परंतु इसे दुरुस्त करने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है. जिससे क्षेत्र के किसानों में रोष है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए