बोड़ाम पुलिस ने अवैध शनराब भट्ठी तोड़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 9:44 PM
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोड़ाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.
विज्ञापन
पटमदा.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोड़ाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सूचना के आधार पर कई दिनों से चल रहे सात नाला के समीप बढ़तल में एक अवैध शराब भट्ठी को तोड़ दिया. बोड़ाम थाना के एसआइ मजीद खान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही अवैध शराब के कारोबार करने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब दो सौ किलो महुआ जावा और शराब बनाने वाले सभी सामग्रियों को तोड़ कर विनष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि संचालक का पता लगाया जा रहा है. अभियान में एसआइ बिनोद टुडू आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










