East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, थाना में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत केस दर्ज

विज्ञापन

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा क्षेत्र में बालू के अवैध खनन और परिवहन की मिल रही गुप्त सूचनाओं के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. गुरुवार की सुबह बीडीओ सह सीओ डांगुर कोड़ाह और थाना प्रभारी सुमित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान में बालू लदे हाइवा (जेएच 05 एएम 9877) को जब्त किया गया है. प्रशासनिक टीम ने चुआसोल मुख्य सड़क के समीप घेराबंदी कर इस वाहन को पकड़ा. चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. हाइवा को गुड़ाबांदा थाना को सुपुर्द कर दिया.

इस मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना कांड संख्या 03/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें नयी न्याय संहिता की धारा 303 (2)/317 के साथ-साथ एमएमडीआर एक्ट और झारखंड लघु खनिज रियायत नियमावली की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

कार्यवाही के संबंध में बीडीओ डांगुर कोड़ाह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चोरी-छिपे बालू के अवैध खनन की सूचना मिल रही थी. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा और आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी जारी रहेगी. इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola