धालभूमगढ़ में पटाखा से बच्चा झुलसा, एमजीएम रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
बरातियों द्वारा छोड़े गये पटाखे से हादसा
विज्ञापन
धालभूमगढ़.
धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत पानीजिया निवासी मनोरंजन गोप का 8 वर्षीय पुत्र गुरु चरण गोप पटाखा से बुरी तरह झुलस गया. परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया. मनोरंजन गोप ने बताया कि बुधवार को परिवार में शादी समारोह था, जिसमें बरातियों द्वारा छोड़े गये पटाखे को सुबह बच्चों के साथ उनका पुत्र गुरुचरण चुन रहा था. जले हुए पटाखों से बारूद निकाल कर उसने एक गिलास में इकट्ठा किया और उसमें आग लगा दी. इससे जोरदार विस्फोट हुआ. उसके मुंह से पैर तक बुरी तरह झुलस गया. बच्चा चीखने लगा, तो पिता मनोरंजन दौड़कर घर से निकले. घायल बच्चे को एक निजी वाहन से अनुमंडल अस्पताल लाया. मनोरंजन ने बताया कि एमजीएम में बच्चे का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति पहले से बेहतर है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन