पुलिस गश्ती बढ़ाने व वारंटियों को गिरफ्तार करें

Published at :06 Sep 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस गश्ती बढ़ाने व वारंटियों को गिरफ्तार करें

मुसाबनी में डीएसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, िदये कई निर्देश मुसाबनी : मुसाबनी डीएसपी कार्यालय में सोमवार को डीएसपी अजीत कुमार विमल की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुसाबनी के इंस्पेक्टर राम प्रसाद, जादूगोड़ा के रामजी महतो, घाटशिला के बसंत हेस्सा सहित छह थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे. डीएसपी ने […]

विज्ञापन

मुसाबनी में डीएसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, िदये कई निर्देश

मुसाबनी : मुसाबनी डीएसपी कार्यालय में सोमवार को डीएसपी अजीत कुमार विमल की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुसाबनी के इंस्पेक्टर राम प्रसाद, जादूगोड़ा के रामजी महतो, घाटशिला के बसंत हेस्सा सहित छह थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे. डीएसपी ने अपराध की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में हुई प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्ती कारगर ढंग से करने और वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया.
डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों के मौसम में अपराधियों पर अंकुश लगा कर विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. बैठक में मुसाबनी थाना प्रभारी हंसे उरांव, डुमरिया के विक्रांत कुमार, गुड़ाबांदा के कुलदीप कुमार, जादूगोड़ा के जितेंद्र राम समेत पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola