डोर डिलेवरी की राशि भुगतान की मांग

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के माझी परगना महाल भवन में रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी के समक्ष डीलरों ने डोर डिलेवरी के तहत अभी तक राशि नहीं भुगतान करने का मामला उठाया. डीलरों ने डीएसओ से कहा कि वर्ष 2014 के सितंबर माह से 2015 के सितंबर माह तक 21 माह की […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के माझी परगना महाल भवन में रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी के समक्ष डीलरों ने डोर डिलेवरी के तहत अभी तक राशि नहीं भुगतान करने का मामला उठाया. डीलरों ने डीएसओ से कहा कि वर्ष 2014 के सितंबर माह से 2015 के सितंबर माह तक 21 माह की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. लगभग लाखों रुपये डीलरों का बकाया है. इस मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि सभी डीलरों का डोर डिलेवरी के तहत जो भी राशि बकाया है. उसका प्राक्कलन बना कर दें. सभी डीलरों का डोर डिलेवरी के तहत बकाया राशि का भुगतान करने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




