घाटशिला में आठ घंटे बाधित रही बिजली

Published at :05 Sep 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला में आठ घंटे बाधित रही बिजली

घाटशिला : घाटशिला में रविवार को आठ घंटे विद्युत व्यवस्था बाधित रही. विद्युत बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. विद्युत की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान रहे. विद्युत बाधित होने के संबंध में झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिटिमेड के कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला में रविवार को आठ घंटे विद्युत व्यवस्था बाधित रही. विद्युत बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. विद्युत की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान रहे. विद्युत बाधित होने के संबंध में झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिटिमेड के कार्यपालक अभियंता सरताज कुरैशी,

सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया. मगर सभी का मोबाइल स्वीच ऑफ था. इससे विभागीय पदाधिकारियों से बात नहीं पायी. विद्युत मिस्त्रियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेन लाइन में कहां फॉल्ट है. इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. दोपहर से शाम 7.45 बजे तक लगभग 20 बार बिजली आयी और तुरंत चली गयी. शाम आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola