सुपरवाइजर का वेतन कटा डीएसडब्ल्यूओ को फटकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की बिना सूचना के अनुपस्थित रहने व अपडेट नहीं रहने के कारण हुई कार्रवाई चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण महिला सुपरवाइजर सुमित्रा पाड़ेया का एक दिन का […]
विज्ञापन
डीसी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की
बिना सूचना के अनुपस्थित रहने व अपडेट नहीं रहने के कारण हुई कार्रवाई
चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण महिला सुपरवाइजर सुमित्रा पाड़ेया का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया. वहीं डीएसडब्ल्यूओ को फटकार लगायी. दरअसल समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) अजय सिंह बड़ाईक से डीसी ने कुछ जानकारी मांगी, लेकिन वह जवाब नहीं दे सके. इसपर डीसी ने नाराजगी जतायी और डीएसडब्ल्यूओं को विभाग से संबंधित हर पहलु पर अपडेट रहने का आदेश दिया. डीसी ने चेताया कि आगे से इस तरह की गलती होने पर कार्रवाई होगी.
डीसी ने पूछा कि महिला सुपरवाइजरों को आधार कार्ड पंजीयन के लिए टैबलेट दिया गया है. इसके माध्यम से किस प्रखंड में कितनी संख्या में सुपरवाइजरों ने आधार पंजीयन किया है. हाटगम्हरिया व तांतनगर में सबसे खराब स्थिति थी. डीसी ने सभी प्रखंडों को लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया. मौके पर विभिन्न प्रखंडों की सीडीपीओ, सुपरवाइजर, डीपीआरओ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




