ओड़िशा में बहरागोड़ा के दो युवकों की मौत

Published at :02 Sep 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
ओड़िशा में बहरागोड़ा के दो युवकों की मौत

बहरागोड़ा : ओड़िशा के राजघाट के पास एनएच-16 पर हुए सड़क हादसे में बहरागोड़ा के दो युवक संजीव राउत उर्फ मिलू राउत (35) और सदा शिव राणा (45) की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की है. दोनों के शव का पोस्टमार्टम में ओड़िशा में हुआ. समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : ओड़िशा के राजघाट के पास एनएच-16 पर हुए सड़क हादसे में बहरागोड़ा के दो युवक संजीव राउत उर्फ मिलू राउत (35) और सदा शिव राणा (45) की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की है. दोनों के शव का पोस्टमार्टम में ओड़िशा में हुआ. समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव यहां नहीं लाये गये थे.

बताया जाता है कि संजीव राउत और सदा शिव राणा टाटा इंडिका नंबर डब्ल्यूबी 02- 6090 से ओड़िशा के रास्ते पश्चिम बंगाल जा रहे थे. सदा शिव राणा कार चला रहा था. जलेश्वर के राजघाट के पास अनियंत्रित होकर कार एक बंद पड़े टूल गेट से टकरा गयी और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन ओड़िशा पहुंचे.
जलेश्वर के राजघाट में हादसा
अनियंत्रित कार टूल गेट से टकरा गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola