भादो अमावस उत्सव. राणसती मंदिर में भजन संध्या, झूमे श्रद्धालु

Published at :02 Sep 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
भादो अमावस उत्सव. राणसती मंदिर में भजन संध्या, झूमे श्रद्धालु

चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित राणीसती मंदिर में गुरुवार को राणीसती मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित भाद्र अमावस्या महोत्सव पर भजन संध्या हुई. इसका उदघाटन कोलकाता से आये गायक मंटु सोनी ने गणेश वंदना गाकर किया. गायिका नेहा सिंह ने कई भजन प्रस्तुत किया. देर रात मंदिर दादी की जयकारों से […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित राणीसती मंदिर में गुरुवार को राणीसती मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित भाद्र अमावस्या महोत्सव पर भजन संध्या हुई. इसका उदघाटन कोलकाता से आये गायक मंटु सोनी ने गणेश वंदना गाकर किया. गायिका नेहा सिंह ने कई भजन प्रस्तुत किया.

देर रात मंदिर दादी की जयकारों से गूंजता रहा. इसके पूर्व सुबह सात बजे मंगल आरती, 7.30 बजे जात पूजन, संध्या सात बजे श्रृंगार आरती, आठ बजे मंदिर प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया था. भजन संध्या पर समिति ने दादी का भव्य शृंगार किया. मौके पर भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, विनोद सेक्सेरिया, गणेश रूंगटा, दीपक झुनझुनवाला, संजय लोधा, मिठु रूंगटा, शंभू मल्लिक, धनश्याम रूंगटा, अमित भारतीय, विकास रूंगटा, विशाल लोधा, सुमित लोधा, माधव झुनझुनवाला समेत भक्त उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola