चाकुलिया एफसीआइ गोदाम में सीबीआइ की घंटों छापेमारी

Published at :01 Sep 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया एफसीआइ गोदाम में सीबीआइ की घंटों छापेमारी

नगड़ी गोदाम व रांची अॉफिस में भी तलाशी, पूछताछ चाकुलिया/जमशेदपुर/रांची : सीबीआइ अौर एफसीआइ विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को भारती खाद्य निगम (एफसीआइ) के चाकुलिया स्थिति पीइजी गोदाम, रांची स्थिति एफसीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय व नगड़ी स्थित एफसीआइ स्थित गोदाम में एक साथ छापेमारी की. आठ घंटे से ज्यादा देरतक चली छापेमारी में […]

विज्ञापन

नगड़ी गोदाम व रांची अॉफिस में भी तलाशी, पूछताछ

चाकुलिया/जमशेदपुर/रांची : सीबीआइ अौर एफसीआइ विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को भारती खाद्य निगम (एफसीआइ) के चाकुलिया स्थिति पीइजी गोदाम, रांची स्थिति एफसीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय व नगड़ी स्थित एफसीआइ स्थित गोदाम में एक साथ छापेमारी की. आठ घंटे से ज्यादा देरतक चली छापेमारी में वर्ष 2015-16 से पहले के धान खरीद अौर मील में तैयार चावल, खाद्यान्न ढुलाई से जुड़ी फाइलें अौर कंप्यूटर को खंगाला गया.
चाकुलिया एफसीआइ गोदाम…
प्रधान महालेखाकार (पीएजी) द्वारा धान खरीद की जांच के बाद रिपोर्ट में वर्णित अनियमितताओं के आधार पर सीबीआइ ने यह कार्रवाई की. सीबीआइ ने इस कार्रवाई में एफसीआइ की निगरानी टीम को भी शामिल किया.
चाकुलिया पीइजी गोदाम में दोपहर 12 बजे सीबीआइ अौर एफसीआइ विजिलेंस की पांच सदस्यीय टीम पहुंची. करीब सात घंटे छापेमारी में धान व गेंहू के स्टॉक का मिलान किया. बोरियों की पैकिंग की जांच करने के बाद कुछ बोरियों का वजन भी करवाया गया. सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ की टीम झारखंड में धान-चावल खरीद के साथ-साथ ढुलाई से जुड़े घोटाले को लेकर यह जांच कर रही है.
रांची एफसीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारी से व चाकुलिया में एफसीआइ के डिपो प्रबंधक विजय कुमार से घंटों पूछताछ की गयी. साथ ही कुछ फाइलों व समान को जब्त भी किया. दूसरी अोर, छापेमारी के संबंध में पूछने पर सीबीआइ के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया.
2015-16 में मुंबई की प्राइवेट एजेंसी एनसीएमएल ने 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी : विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड में धान खरीद के लिए सरकार ने मुंबई की प्राइवेट एजेंसी मेसर्स नेशनल कोलेटरॉल मैनेजमेंट लिमिटेड (एनसीएमएल) के साथ एमओयू किया था. उक्त एजेंसी ने वर्ष 2015-16 में 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की थी. उक्त एजेंसी ने सूबे में 100 केंद्र खोले थे. केवल पूर्वी सिंहभूम में 35 केंद्र खुले थे.
गोदाम-अॉफिस में धान व चावल के स्टॉक का मिलान किया
दिनभर कंप्यूटर से रिकॉर्ड अौर फाइलें खंगाली गयीं
क्षेत्रीय प्रबंधक, चाकुलिया पीइजी डिपो प्रबंधक से पूछताछ
2015-16 में धान खरीद व तैयार चावल ढुलाई में घोटाला की आशंका?
चाकुलिया के एफसीआइ गोदाम में छापेमारी करती एफसीआइ कीटीम.
यहां जांच हो रही है. इस कारण मैं कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हूं.
विजय कुमार, डिपो प्रबंधक, एफसीआइ गोदाम, चाकुलिया
एफसीइ गोदा में सीबीआइ की छापेमारी होने या किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई जानकारी मुझे नहीं है.
कुंतल दत्ता, एरिया मैनेजर, एनसीएमएल, मुंबई.
चाकुलिया गोदाम में आनेजाने पर थी रोक : सीबीआइ छापेमारी के दौरान चाकुलिया गोदाम में आने-जाने पर रोक थी. एफसीआइ पदाधिकारियों को सहयोग करने अौर फोन पर बात नहीं करने की हिदायत थी. ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर व अन्य बाहर निकाल दिये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola