ग्रामीणों ने कहा राशन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

छूटे लोगों को राशन कार्ड देने की मांग चाकुलिया : चाकुलिया दौरे पर बुधवार को आये डीडीसी डॉ विनोद कुमार को जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा. श्यामसुंदपुर पंचायत की मुखिया हीरामुनी हांसदा और पंचायत समिति सदस्य ज्योति रानी गोस्वामी ने कहा कि पंचायत मंडप जर्जर हो चुका है. इसकी मरम्मत करायी जाये. मौके पर जिप सदस्य […]
विज्ञापन
छूटे लोगों को राशन कार्ड देने की मांग
चाकुलिया : चाकुलिया दौरे पर बुधवार को आये डीडीसी डॉ विनोद कुमार को जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा. श्यामसुंदपुर पंचायत की मुखिया हीरामुनी हांसदा और पंचायत समिति सदस्य ज्योति रानी गोस्वामी ने कहा कि पंचायत मंडप जर्जर हो चुका है. इसकी मरम्मत करायी जाये. मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो और चालुनिया पंचायत के पंसस राजीव महापात्रा ने कहा कि चालुनिया पंचायत के सिमांतशोल, जोड़ाम,
कियाशोल समेत अन्य गांवों के छूटे ग्रामीणों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाये. राशन कार्ड नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को केरोसिन तेल नहीं मिल रहा है. बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है. मौके पर विजय गोस्वामी, सनातन सबर, पंचानन सबर, बबलू महतो, हरिपद महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




