चाकुलिया : 200 ग्रामीण झामुमो में शामिल

Published at :29 Aug 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया : 200 ग्रामीण झामुमो में शामिल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के ढेंगाम गांव में रविवार की शाम श्री श्री नव चैतन्य ब्वायज क्लब और पंचायत समिति सदस्य कल्पना माहली के नेतृत्व में 200 ग्रामीण झामुमो में शामिल हो गये. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी का स्वागत माला पहना और पार्टी का झंडा देकर किया. हिमांशु नायक, दीपक नायक, […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के ढेंगाम गांव में रविवार की शाम श्री श्री नव चैतन्य ब्वायज क्लब और पंचायत समिति सदस्य कल्पना माहली के नेतृत्व में 200 ग्रामीण झामुमो में शामिल हो गये. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी का स्वागत माला पहना और पार्टी का झंडा देकर किया.

हिमांशु नायक, दीपक नायक, नकला नायक, तरणी नायक, निर्मल नायक, रोबिन नायक, चुनु नायक, लखन नायक, साधन नायक, परिमल नायक, लखींद्र नायक, दिलीप नायक, खोकन नायक, मिथुन नायक, जीतेन नायक, गणेश नायक, अनिल नायक, जगत नायक समेत 200 समर्थकों ने झामुमो का दामन थामा. मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा ने स्थानीय नीति और सीएनटी एक्ट में संशोधन कर स्थानीय और मूलवासियों को छला है.

चाकुलिया में सीएम रघुवर दास ने घोषणा की थी कि माल समाज को एक माह में एसटी का दर्जा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मौके पर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, अर्जुन पूर्ति, शुभेंदु महतो, साहेब राम मांडी, मनोरंजन महतो, मोहन मिश्रा, गोपन परिहारी, मोहन सोरेन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola