दुरुघुटू से केन बम बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

गुड़ाबांदा. तीन किलो का बम मिला मुसाबनी : बुधवार की दोपहर एसपी (परिचालन) प्रणवा आनंद झा के नेतृत्व में पुलिस ने गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के दुरूघुटू में एक तीन किलो का केन बम बरामद किया. उक्त केन बम दलमाकोचा से रामाटांड़ी जाने वाली सड़क में दुरूघुटू के पास लगाया गया था. रांची से आये बम […]
विज्ञापन
गुड़ाबांदा. तीन किलो का बम मिला
मुसाबनी : बुधवार की दोपहर एसपी (परिचालन) प्रणवा आनंद झा के नेतृत्व में पुलिस ने गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के दुरूघुटू में एक तीन किलो का केन बम बरामद किया. उक्त केन बम दलमाकोचा से रामाटांड़ी जाने वाली सड़क में दुरूघुटू के पास लगाया गया था. रांची से आये बम निरोधक दस्ता ने उक्त केन बम को डिफ्यूज किया. इस अभियान में मुसाबनी थाना प्रभारी हंसे उरांव, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार तथा सीआरपीएफ टीम शामिल थी.
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस पर हमला करने की मकसद से सड़क पर केन बम लगाया था. मगर पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. विदित हो कि विगत कई सप्ताह से थाना क्षेत्र के बीहड़ों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




