बहरागोड़ा में बागबेड़ा थाना लिखी बेरिकेडिंग

Published at :23 Aug 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा में बागबेड़ा थाना लिखी बेरिकेडिंग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच 33 और छह पर भीड़ भाड़ चौक और चौराहों पर हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विधायक ने छह माह पूर्व बेरिकेडिंग लगाया था. इसे पुलिस ने एक माह पहले भी हटाया था, तब भी झामुमो समर्थकों ने हंगामा किया था. विधायक के नाम वाले हरे रंग से […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच 33 और छह पर भीड़ भाड़ चौक और चौराहों पर हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विधायक ने छह माह पूर्व बेरिकेडिंग लगाया था. इसे पुलिस ने एक माह पहले भी हटाया था, तब भी झामुमो समर्थकों ने हंगामा किया था. विधायक के नाम वाले हरे रंग से पेंट किये गये बेरिकेडिंग को थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने इसके पूर्व दो बार हटवाया था, लेकिन झामुमो समर्थकों ने दोबारा लगा दिया.

इन बेरिकेडिंग को हटाने के लिए पुलिस ने पुलिस ने पुलिस प्रशासन के कई बेरिकेडिंग मंगाये थे. सोमवार को विधायक के नाम वाले बेरिकेडिंग को हटवाने के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस प्रशासन का बेरिकेडिंग लगवाया. उक्त बेरिकेडिंग पर बहरागोड़ा थाना की बजाय बागबेड़ा थाना लिखा था. बेरिकेडिंग के ऊपर लिखा था कि जमशेदपुर पुलिस और नीचे लिखा था आपकी सेवा में बागबेड़ा पुलिस.

थाना प्रभारी बेरिकेडिंग हटाते रहे, समर्थक लगाते रहे
सोमवार की सुबह से पुलिस बेरिकेडिंग हटाती रही और झामुमो समर्थक बेरिकेडिंग लगाते रहे. थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ मोटल चौक, हाई स्कूल चौक आदि जगहों पर लगाये गये बेरिकेडिंग को हटवा दिया. इसकी सूचना पाकर झामुमो नेता असीत मिश्रा, सुमन मंडल, मृत्युंजय साव, निर्मल दूबे, उमेश राउत, नव कुंअर आदि पहंुचे और बेरिकेडिंग को दोबारा एनएच पर लगा दिया. इसके बाद थाना प्रभारी ने दोबारा बेरिकेडिंग को उठावा कर एक पिक अप वैन पर लोड करवाया और तभी बवाल शुरू हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola