सीएचसी में नहीं थे प्रभारी पदाधिकारी, हुई शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक ने किया चाकुलिया सीएचसी का औचक निरीक्षण चाकुलिया : ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार की सुबह 9.15 बजे चाकुलिया के कमारीगोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएचसी में डॉ सीबी चौधरी और डॉ केबी महतो उपस्थित थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो समेत तीन […]
विज्ञापन
विधायक ने किया चाकुलिया सीएचसी का औचक निरीक्षण
चाकुलिया : ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार की सुबह 9.15 बजे चाकुलिया के कमारीगोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएचसी में डॉ सीबी चौधरी और डॉ केबी महतो उपस्थित थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो समेत तीन चिकित्सक अनुपस्थित थे. विधायक ने डॉ चौधरी और डॉ केबी महतो से पूछा कि सीएचसी में कितने डॉक्टर पदस्थापित हैं. डॉक्टरों ने बताया कि सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत पांच डॉक्टर पदस्थापित हैं.
विधायक ने जेनरल वार्ड और मरीजों की पंजी देखी. विधायक ने सीएचसी से दूरभाष पर सिविल सर्जन से बात कर कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत तीन डॉक्टर सीएचसी में अनुपस्थित हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महतो सीएचसी में नहीं रहते हैं. पुराना सीएचसी भवन परिसर स्थित अपने आवास में रह कर निजी प्रैक्टिस करते हैं. इससे ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने सिविल सर्जन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. विधायक ने कहा कि वे संबंधित विभाग के सचिव से बात करेंगे.
खबर पाते ही पहुंचे प्रभारी डॉक्टर
विधायक के सीएचसी के औचक निरीक्षण की खबर पाते ही चिकित्सा प्रभारी डॉ एससी महतो सीएचसी पहुंचे. उन्होंने विधायक से कहा कि बुधवार की रात उनकी नाइट ड्यूटी थी. सुबह 9 बजे वे अपने आवास गये थे. उन्होंने कहा कि 11 बजे प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री की बैठक थी. बैठक में उन्हें शामिल होना था. इसलिए तैयार होने के लिए अपने आवास गये थे. उन्होंने कहा कि डॉ संपा मन्ना सिविल सर्जन के आदेश पर अल्ट्रासाउंड के प्रशिक्षण में गयी हुई हैं. वहीं डॉ गीतांजलि भगत छुट्टी पर हैं. उन्होंने कार्यालय में अपना आवेदन जमा किया है. डॉ महतो ने कहा कि पुराना सीएचसी परिसर स्थित अपने आवास में वे निजी प्रैक्टिस नहीं करते हैं.
प्रभारी के आवास पहुंचे विधायक
नये भवन में सीएचसी का औचक निरीक्षण कर विधायक कुणाल षाड़ंगी पुराना सीएचसी स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आवास पहुंचे. उनके आवास पर कई मरीज इलाज कराने के लिए बैठे थे. विधायक ने मरीजों से पूछा कि वे अस्पताल में अपना इलाज क्यों नहीं कराते हैं. मरीजों ने कहा कि यहां डॉक्टर साहब रहते हैं. सीएचसी दूर होने के कारण वे उनके आवास पर ही इलाज कराने आते हैं. विधायक ने सिविल सर्जन से बात कर कहा कि अस्पताल में एक भी मरीज नहीं हैं, जबकि चिकित्सा प्रभारी के आवास पर मरीजों की लाइन लगी है. इस मामले की जांच हो.
ग्रामीणों की शिकायत पर हुआ निरीक्षण
नये सीएचसी में पूछताछ करते विधायक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




